-
नोएडा। नोएडा की थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सड़क पर मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज की और उसके सिर में गोली मार दी। यह घटना शुक्रवार को सामने आई, जब पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाया।.