-
जम्मूः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह और उनकी पार्टी ‘र्सिजकल स्ट्राइक’ पर दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं हैं और सशस्त्र बलों को कोई सबूत दिखाने की जरूरत नहीं है। सिंह ने सोमवार को ‘र्सिजकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाया था और सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था।.