-
श्री चिंतपूर्णी जी(ऊना): लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू उनके साथ रहे। मंत्री ने मंदिर में मातारानी के पवित्र पिण्डी स्वरूप के पावन दर्शन कर पूजा-अर्चना की.