-
रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने करोड़ों रुपये के झारखंड शराब घोटाले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के व्यवसायी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार किया है।सिंघानिया को गुरुवार को रायपुर के निकट झारखंड एसीबी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे छत्तीसगढ़ की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। एजेंसी.