-
Gurdas Maan: पंजाबी संगीत जगत के दिग्गज गायक गुरदास मान रविवार सुबह दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचे। यहां उन्होंने मूसेवाला की हवेली में जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया और परिवार के साथ-साथ मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।.