-
चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब के मशहूर गायक सुरिंदर छिंदा के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पंजाबी गायकी की बुलंद आवाज सुरिंदर छिंदा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। लोक संगीत के एक युग का अंत हो गया। पंजाबी संगीत के लिए अपूरणीय क्षति.