-
नई दिल्ली: देश के छह प्रमुख शहरों में कमजोर मांग के चलते कैलेंडर वर्ष 2023 में पट्टे पर कार्यालय स्थल की मांग 25-30 प्रतिशत घटकर 3.5-3.8 करोड़ वर्ग फुट रहने का अनुमान है। संपत्ति सलाहकार कोलियर्स इंडिया और उद्योग निकाय फिक्की की एक रिपोर्ट ‘कार्यालय क्षेत्र में उभरते रुझान एवं अवसर-2023’ में यह अनुमान जताया.