-
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को झुग्गी-झोपड़ियों को ढहाने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि किसी भी झुग्गी-झोपड़ी को उसके निवासियों को स्थायी आवास उपलब्ध कराए बिना नहीं ढहाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों को ढहाने के बारे में गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.