-
जम्मू कश्मीर डेस्कः महावीर चक्र से सम्मानित कर्नल सोनम वांगचुक का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया। कर्नल वांगचुक कारगिल युद्ध के सच्चे नायक थे। 1999 में हुए इस युद्ध के दौरान उन्होंने लद्दाख स्काउट्स की 4वीं बटालियन का नेतृत्व किया था।.