-
अल-रेयान (कतर): याजन अल नैमत और मूसा तमारी के गोल के दम जॉर्डन ने खिताब के प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर पहली बार एशियाई कप फुटबॉल के फाइनल में जगह बनायी।अहमद बिन अली स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच का पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद अल नैमत और तमारी ने दूसरे हाफ में गोल किये जिससे जॉर्डन ने इतिहास रच दिया।