-
बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत विभाग की स्पैशल डिटैक्शन टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पंजाब राज्य के एक व्यक्ति को 55.6 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो यह इस साल की पुलिस द्वारा पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप है।.