-
नई दिल्लीः आस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि अगर टीम तीन स्पिनरों के साथ खेलने का फैसला करती है तो मिचेल स्वेपसन की जगह शामिल किये गये बायें हाथ के स्पिनर मैट कुहनमैन के पास यहां 17 फरवरी से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में पदार्पण करने का अच्छा मौका है।.