-
पंजाब : अमृतसर में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चल रही बड़ी कार्रवाई के तहत एक संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एसएसओसी अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से विदेश में बैठे गैंगस्टर हैंडलर्स से जुड़े एक सक्रिय मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।.