-
1.18 किमी लंबे एलिवेटेड रोड का 104.69 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने शुरू की तैयारी। एलिवेटेड रोड का रिंग रोड स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से सारनाथ रेलवे स्टेशन के बीच होगा निर्माण। सीएम योगी के विजन अनुसार फोरलेन होगी एलिवेटेड रोड, 2 वर्षों की समयावधि के बीच निर्माण कार्यों को किया जाएगा पूरा। एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के पूरा होने से सारनाथ जाने वाले पर्यटकों व आमजनों को नहीं करना पड़ेगा जाम का सामना, बढ़ेगी रोड कनेक्टिविटी।