-
ऊना: जिला ऊना के अनाज मंडी रामपुर, टकारला व धान खरीद केन्द्र टाहलीवाल में धान फसल की खरीद शुरू हो चुकी है। जिला ऊना की तीनों मंडियों में धान की खरीद 31 दिसम्बर तक जारी रहेगी। इस संबंध में कृषि उपज मंडी समिति ऊना के सचिव भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई.