-
जगराओं: रायकोट रोड पर स्थित गांव लम्मे में मंगलवार की देर रात को लुटेरों ने पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम को काटकर लाखों रुपए चुरा लिए। घटना का पता बुधवार की सुबह उस समय चला जब गांव के रहने वाले व्यक्ति ने एटीएम टूटा देखा जिसके बाद उसने बैंक मैनेजर को इस संबंधी सूचना दी।.