-
डी-फार्मेसी प्रमाणपत्र जारी करने में अनियमितताएं करने का आरोप चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने जोरदार अभियान के दौरान, पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल (पीएसपीसी) में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है और दो पूर्व रजिस्ट्रार और एक अधीक्षक को भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया.