-
पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक झील में नाव पलटने से एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सदस्य लापता हो गए। यह हादसा बुधवार को अपर स्वात जिले की कलाम घाटी स्थित सैफुल्ला झील में हुआ। सैफुल्ला झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।.