-
मुंबई: टी-सीरीज प्रस्तुत नेहा कक्कड़ और सिंहस्टा का नया गाना मसला रिलीज़ हो गया है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित, सिंहस्टा द्वारा रचित और लिखित ‘मसला’ आदिल शेख द्वारा निर्देशित है। यह गाना एक क्लब के वाइब्रेंट बैकड्रॉप में सेट किया गया है जहां नेहा कक्कड़ और सिंहस्टा डांस फेस ऑफ करते हुए नज़र आते हैं।.