-
सोनीपत। ताइक्वांडो को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से दक्षिण कोरिया से आए तकनीकी विशेषज्ञ वांगली ने भारत में आयोजित प्रतियोगिता को खेल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता ताइक्वांडो के प्रचार-प्रसार की मजबूत शुरुआत है और भविष्य में इससे अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी देखने को मिलेगी।.