-
वाशिंगटनः निर्वासित तिब्बती संसद की दो बार सदस्य चुनी गईं तेन्चो ग्यात्सो को ‘इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत’ (आईसीटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह माटेओ मक्कासी का स्थान लेंगी। ग्यात्सो के मुताबिक, आईसीटी का गठन तिब्बत संबंधी मामले पर कदम उठाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदायों को एकजुट करने के मकसद से किया गया था।.