-
इंटरनेशनल डेस्क: चीनी उपप्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने बुधवार सुबह देश की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में वर्ष 2025 के अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग पुरस्कार प्राप्त करने वाले विदेशी विशेषज्ञों से मुलाकात की और उन्हें पदक प्रदान किए। उप प्रधानमंत्री तिंग ने चीनी सरकार की ओर से विजेताओं को हार्दिक बधाई दी.