-
बिहार डेस्क : राजद नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने राजनीतिक विरोधियों पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर एक भावुक लेकिन सियासी संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में पार्टी और परिवार के भीतर चल रही साजिशों की तरफ इशारा किया.