-
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को एक कश्मीरी हिंदू संजय शर्मा की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादी को पुलवामा के पदगामपुरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया।.