-
पठानकोट : पंजाब सरकार की ओर से प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं। पठानकोट जिले में भी धान की खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की 14 अनाज मंडियों में इस बार किसानों की फसल की सरकारी खरीद की जाएगी।.