-
रोहतक: जिले में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के लॉ विभाग की छत गुरुवार को गिर गई। इससे लॉ विभाग का छात्र करनाल निवासी एक छात्र घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र की पहचान करनाल के घरौंडा निवासी 19 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई.