-
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शीर्ष अदालत के पूर्व जज आर. सुभाष रैड्डी की अध्यक्षता में वीरवार को 5 सदस्यीय एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया, जो हाल में राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कथित ज्यादतियों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ हुई हिंसा के आरोपों की जांच करेगी।.