-
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा, छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तीन माह में पूरे शहर में 150 से अधिक चेक प्वाइंट स्थापित किए। सीपी स्वपन शर्मा की अगुवाई में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के बढ़ रहे मामलों से निपटने के लिए वचनबद्ध। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 112 हेल्पलाइनों पर प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की, स्कूलों-कालेजों के नजदीक घूम रहे मनचलों के काटे चालान। सीपी ने लोगों को 112, 1091 एवं 1098 समेत जारी हेल्पलाइन नंबरों पर ऐसे अपराधों की तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की।