-
जालंधर: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 किलो अफीम के साथ तीन महिलाओं सहित पांच प्रवासी ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है।