-
मोगा: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैहना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वहीं, पुलिस को देखकर उनके दो साथी मौके से फरार हो गए।.