-
Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को अपना कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल लॉन्च किया, जिसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। विश्वविद्यालय के डीन (अकादमिक) हनीत गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छात्र अब सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।.