-
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद को विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा बताते हुए दुनिया के सभी देशों से इसके खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता और न ही इसे कभी सही ठहराया जा सकता है।.