-
Charas Smuggling : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित रूपईडीहा चेकपोस्ट पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नौ किलो 900 ग्राम चरस बरामद की। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग चार करोड़ रुपए आंकी गयी है।.