-
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। इस कारण लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिली। लेकिन, बारिश का असर विधानसभा से लेकर दूसरे इलाकों में देखने को मिला। एक तरफ विधानसभा का ग्राउंड फ्लोर पानी से भर गया। दूसरी तरफ लखनऊ का मुख्य हजरतगंज चौराहा भी तालाब बन गया।.