-
इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के टोबा टेक सिंह जिले में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जिले के गोजरा इलाके के धरमकोट गांव में एक यात्री वैन और एक मिनी ट्रक की भिडंत हो गई।.