-
नई दिल्ली: अग्रणी गेमिंग प्लेटफॉर्मों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) ने देश में गेमिंग एप पर गूगल द्वारा लगाए गए 30 प्रतिशत कर पर गंभीर चिंता व्यक्त की। इन-एप खरीददारी की अनिवार्यता के कारण मजबूरन उपभोक्ताओं को गूगल की भुगतान प्रणाली से भुगतान करना पड़ता है जिसमें 30 प्रतिशत तक कमीशन काट लिया जाता है।.