-
नई दिल्ली: कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि उन्हें यह पता ही नहीं था कि उन्हें “वीर सावरकर अवॉर्ड” के लिए चुना गया है। यह अवॉर्ड बुधवार को दिल्ली में दिया जाना था। थरूर का कहना है कि आयोजकों ने बिना उनकी जानकारी और सहमति के उनका नाम घोषित कर दिया।.