-
हिमाचल डेस्क: पर्यटन नगरी मनाली के एक होमस्टे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 22 वर्षीय पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार दोपहर वह बिस्तर से गिर गया था। अस्पताल ले जाते समय उसके मुंह से झाग निकलने लगी। सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।.