-
लखनऊः उत्तर प्रदेश के ग्राम विकास विभाग ने गांव की समस्या के समाधान के लिए हर शुक्रवार को ‘ग्राम चौपाल’ लगाने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेंगे। मौर्य ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी हैं।.