-
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान, वह दोनों राज्यों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि मोदी राजस्थान में लगभग 7,000 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में लगभग 19,260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।.