-
मुंबई : स्वीडिश कार निर्माता वोल्वो कार्स की कैलेंडर वर्ष 2023 में भारत में कुल बिक्री 31 प्रतिशत बढ़कर 2,423 इकाई हो गई। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वोल्वो कार इंडिया ने 2022 कैलेंडर वर्ष में घरेलू बाजार में 1,851 कार की बिक्री की थी। बयान के अनुसार, ऑल-इलैक्ट्रिक एक्ससी40 रिचार्ज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया।