-
नेशनल डेस्क: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) की अगुवाई में मुस्लिम संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में कई सियासी दलों को समर्थन मिला है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हुए.