-
चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान मंगलवार को सिविल सर्जन, गुरदासपुर के कार्यालय में तैनात वार्ड अटेंडेंट रविंदरपाल सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया.