-
पानीपत: समाज सेवा संगठन द्वारा लगभग 600 जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को गरम सूट और शॉल वितरित किए गए। भगवान पार्श्वनाथ के जन्म एवं तपकल्याणक के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेविका विजयलक्ष्मी पालीवाल ने शिरकत की।