-
जोगिंदर नगर: शानन पावरहाउस परिसर में पेंशनर एसोसिएशन मंडल ने सोमवार को पंजाब सरकार और पंजाब राज्य विद्युत परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पेंशनरों की लम्बे समय से लंबित मांगों को लेकर किया गया, जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार और विद्युत परिषद से अपनी समस्याओं का समाधान करने की मांग की।.