-
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 3 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग के फंगथाई जिले स्थित योंगतिंग नदी के किनारे सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के साथ स्वैच्छिक वृक्षारोपण किया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद शी चिनफिंग ने लगातार 13 सालों से पेइचिंग में स्वैच्छिक वृक्षारोपण के कार्यक्रम में भाग लिया है।.