-
मुंबईः अनुपम खेर ने अपने प्रिय मित्र दिग्गज हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया। फिल्म निर्माता और अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे। इस क्लिप में अनुपम खेर और डी नीरो की मुलाकात की कई तस्वीरें हैं।.