-
नयी दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में खरीदे जाने के बाद अगर कोई विदेशी खिलाड़ी बिना किसी ठोस कारण के स्वयं को सत्र के लिए अनुपलब्ध बताता है तो ऐसे खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 2025-2027 सत्र के खिलाड़ियों के लिए नए नियमों की घोषणा की.