-
पटना। बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में मनचले द्वारा एक महिला कांस्टेबल को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला कांस्टेबल के हाथ में गोली लगी है, जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी गंगा पथ की है।.