-
मोगा: विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में थाना धर्मकोट पुलिस ने एक महिला को कनाडा भेजने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने और कथित तौर पर फर्जी वीजा देने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.